Sunday, January 6, 2013

परहित सरिस धरम नहि ...

परहित सरिस धरम नहि ... इन शब्दों का मूल्य किताबों के बाहर शायद ही रह गया है।
पिछले दिनों मुझे मेट्रो में चलने का मौका मिला। नोएडा से गुडगाँव जाना था तीन दिन    लगातार। बोटोनिकल गार्डन से हुडा सिटी सेन्टर तक। सीट पाने की यानि बैठने की चाह लगभग सभी लोगो में इतनी प्रबल दिखी की किसी भी सूरत में सीट लेनी है। कभी कभी तो ऐ चाह इतनी प्रबल थी की पांच की सीट पर छह या सात लोग भी बैठ जायेगे। बैठने वाला व्यक्ति  किसी भी तरीके से थका नहीं लग रहा होता। कई बार इच्छा हुई कि मै अपनी सीट उन्हें दे दूं पर हमेशा डरता रहा कि कोई और ही ना बैठ जाए।

No comments:

Post a Comment